Assam Earthquake: सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप !

Assam Earthquake: सुबह-सुबह कांपी धरती, नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप !

Assam Earthquake: असम (Assam) के नगांव (Nagaon) में आज मंगलवार (06.10.2026) को सुबह-सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) के मुताबिक, सुबह लगभग 4 बजकर 23 मिनट पर नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटकों की खबर सामने आते ही इलाके में हलचल बढ़ गई।

वोटिंग से पहले महसूस किये गए भूकंप के झटके

विशेष बात यह है कि आज ही असम की नगांव लोकसभा सीट (Nagaon Lok Sabha Seat) पर उपचुनाव (By-Election) होना है। ऐसे में मतदान वाले दिन से पहले सुबह ही भूकंप के झटके महसूस होने की बड़ी जानकारी सामने आई है। नगांव में होने वाले इस उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी लगातार जारी हैं।

नगांव सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस (Congress) की तरफ से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा एआईयूडीएफ (AIUDF) ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मणिपुर में भी आया भूकंप

असम के नगांव के अलावा मणिपुर (Manipur) के तामेंगलॉन्ग (Tamenglong) में भी भूकंप दर्ज किया गया। वहीं नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, तामेंगलॉन्ग में 2.9 तीव्रता वाला भूकंप आया।

भूकंप  कैसे आता है?

आपको बता दे, धरती के अंदर 7 प्लेट्स (Tectonic Plates) निरंतर घूमती रहती हैं। जिन स्थानों पर ये प्लेट्स एक-दूसरे से अधिक टकराती हैं, उन्हें फॉल्ट लाइन जोन (Fault Line Zone) कहा जाता है। प्लेट्स के लगातार टकराने से उन पर दबाव बढ़ जाता है और उनके किनारे मुड़ने लगते हैं।

इस दौरान धरती के अंदर जमा हुई ऊर्जा बाहर निकलने का प्रयास करती है। इसी ऊर्जा के निकलने से धरातल पर कंपन पैदा होता है और लोगों को भूकंप (Earthquake Tremors) के झटके महसूस होते हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )