Hamirpur News: हमीरपुर में सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने ई-रिक्शा रोका !

Hamirpur News: हमीरपुर में सरकारी किताबें कबाड़ में बेचने का आरोप, ग्रामीणों ने ई-रिक्शा रोका !

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के मुस्करा ब्लॉक स्थित पंडित दीनदयाल मॉडल स्कूल इमलिया में सरकारी किताबों को कबाड़ में बेचने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को वितरित की जाने वाली सरकारी किताबों को बोरियों में भरकर ई-रिक्शा के जरिए कबाड़ी के पास भेजा जा रहा था।

वायरल वीडियो में कबाड़ी द्वारा किताबें मॉडल स्कूल से लाए जाने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षा विभाग ने जांच की बात कही

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा है। डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने मामले की जांच कराने और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

अब बड़ा सवाल यह है कि सरकारी किताबें स्कूल से कबाड़ तक कैसे पहुंचीं और इसके लिए कौन जिम्मेदार है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बच्चों के लिए भेजी गई सरकारी पुस्तकों के कथित रूप से कबाड़ में बेचे जाने के मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।  ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चों को वितरित की जाने वाली सरकारी किताबों को बोरियों में भरकर ई-रिक्शा के जरिए कबाड़ी के पास भेजा जा रहा था।

बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोक लिया। इस दौरान कथित तौर पर करीब साढ़े चार क्विंटल किताबें बरामद होने की बात सामने आई है। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कबाड़ी द्वारा किताबें मॉडल स्कूल से लाए जाने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीणों ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जिला- हमीरपुर
रिपोर्टर- जीतेन्द्र कुमार

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )