Hamirpur News: वीडियो बनाने से मना करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, 108 एंबुलेंस से CHC में भर्ती !

Hamirpur News: वीडियो बनाने से मना करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से वार, 108 एंबुलेंस से CHC में भर्ती !

लोकेशन- मौदहा ( हमीरपुर )
रिपोर्टर- जीतेन्द्र कुमार

Hamirpur News:  हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र में खेत किनारे बैठे युवक के वीडियो बनाने से मना करने पर गांव के कुछ लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से घायल को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार सिसोलर थाना क्षेत्र निवासी दिनेश पुत्र रामगोपाल यादव (45) खेत के किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान खेत में अन्ना मवेशी फसल चर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के ही कुछ लोग वहां पहुंचे और वीडियो बनाने लगे। दिनेश ने वीडियो बनाने से मना किया तो विवाद हो गया।

दिनेश के अनुसार गांव के अरविंद पुत्र मैयादीन, अंकित, पप्पू और मुन्ना ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले में वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दिनेश को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना को लेकर पीड़ित ने संबंधित लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई की जानकारी सामने आनी बाकी है।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )