Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नियमताबाद में परिणय सूत्र में बंधे 33 जोड़े

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नियमताबाद में परिणय सूत्र में बंधे 33 जोड़े

लोकेशन- चंदौली
रिपोर्टर- मधु कुमारी

Chandauli News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार (27 जुलाई 2026) को जनपद चन्दौली के विकास खण्ड नियमताबाद में एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 33 जोड़े धूमधाम व वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम में शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन के लिए उपहार सामग्री वितरित की गई। आयोजित विवाह समारोह में अनुसूचित जाति (SC) के 31 तथा पिछड़ा वर्ग (OBC) के 02 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक श्री रमेश जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा राज्य सरकार गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने और उनका सम्मानजनक विवाह संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और बेटियों के स्वावलंबन का एक सशक्त प्रतीक है। नियमताबाद में परिणय सूत्र में बंधे सभी 33 नवदंपत्तियों को मेरे ओर से सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन का हार्दिक आशीर्वाद। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में सभी 33 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ विवाह कराया गया और शासन द्वारा निर्धारित डीबीटी (DBT) धनराशि के साथ-साथ सभी आवश्यक उपहार सामग्री एवं बर्तन कीट वितरित किए गए हैं।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
विकास खण्ड नियमताबाद के 25 जोड़े, पं० दीन दयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के 08 जोड़े, कुल 33 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी (BDO , जिला समाज कल्याण अधिकारी, समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी तथा विकास खण्ड स्तरीय समस्त अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )