Chandauli News: कारगिल विजय दिवस,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा मुगलसराय, पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा ने जीता दिल

Chandauli News: कारगिल विजय दिवस,राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा मुगलसराय, पूर्व सैनिकों की भव्य तिरंगा यात्रा ने जीता दिल

लोकेशन- चंदौली
रिपोर्टर- शिवम् विश्वकर्मा

Chandauli News: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। अलीनगर से पूर्व सैनिकों और देशभक्त युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य बाइक यात्रा निकाली। यात्रा का समापन काली मंदिर परिसर में हुआ, जहां कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम ओझा रहे। वहीं पूर्व सैनिक सेवा परिषद, काशी प्रांत के संगठन मंत्री डॉ. के.एन. पांडेय ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति और देशसेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सेना के अधिकारी, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )