Dhamaal 4 Collection: सोमवार को आई हल्की गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा जलवा, मेकर्स का बड़ा फैसला

Dhamaal 4 Collection: सोमवार को आई हल्की गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर कायम रहा जलवा, मेकर्स का बड़ा फैसला

Dhamaal 4 Collection: धमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा चर्चित फ्रेंचाइजी में से एक है। फिल्म के कुल चार किस्ते आ चुकी हैं। इसके साथ ही धमाल 5 को लेकर भी अनॉउंसमेंट हो चुकी है। तो वहीं धमाल 4 ने ओपनिंग डे पर भले ही उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन उसके बाद धमाल 4 को देखने के लिए बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की लाइन लग चुकी है। फिल्म के कलेक्शन में शनिवार से बढ़ोत्तरी देखी गई और रविवार को फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई है। इसके साथ ही फिल्म के कलेक्शन में सोमवार को थोड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन अन्य फिल्मों की तुलना में ये एक अच्छा कलेक्शन साबित हुआ। धमाल 4 के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन के बाद अब जाकर धमाल 4 के मेकर्स ने धुरंधर फिल्म की तरकीब अपना ली है।

चलिए जानते हैं सोमवार को फिल्म ने कितना किया कलेक्शन-

धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 (Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5)-
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 14 करोड़ के ओपनिंग के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जो रफ्तार पकड़ी अभी भी कायम है। रविवार को फिल्म ने 28 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। जोकि धमाल 4 के इतिहास का सबसे ज्यादा कलेक्शन है। इसके साथ ही सोमवार को वीक डे होने के बाद भी धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और 8 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। इसके साथ ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

बता दे कि धमाल 4 के मेकर्स धुरंधर की राह पर चलते हुए मंगलवार को टिकट के दामों में गिरावट करने से मना कर दिया। इसके बाद भी दर्शक फिल्म को देखने के लिए की लंबी कतार देखने को मिली है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को लग रहा है, धमाल 4 ज्यादा कलेक्शन करेगी। धमाल 4 के यदि अबतक के कलेक्शन की बात करें तो धमाल 4 ने अबतक बॉक्स ऑफिस पर ट्रेड रिपोर्ट के अनुसार 3 करोड़ रूपए के करीब कलेक्शन कर लिया है। रात तक फिल्म का आकड़ा 8 करोड़ तक क्रास कर जाएगा। धमाल 4 की जबरदस्त कमाई अभी कुछ हफ्तों तक जारी रहेगी। क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म आने वाले दिनों में नहीं रिलीज होने वाली है। लेकिन धुरंधर फिल्म के रिकॉर्ड को धमाल 4 नहीं तोड़ पाएगी। क्योंकि धुरंधर वीक डे में भी हाउसफुल रही थी।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )