Meerut News: स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद

Meerut News: स्वाट टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद

Meerut News: मेरठ जनपद की स्वाट टीम और इंचोली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा निर्माण करने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (अपराध) और क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में स्वाट टीम व इंचोली पुलिस ने 5 मई को ग्राम खरदौनी में छापेमारी की। यहां इमरान नामक आरोपी अपने ठिकाने पर अवैध रूप से तमंचे बनाकर उनकी सप्लाई कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में इमरान (मुख्य संचालक), कुलदीप (मुख्य सप्लायर), नरेंद्र (मध्यस्थ व डिलीवरी चैन) और उमंग ठाकुर उर्फ देवा (वितरणकर्ता) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह तैयार तमंचों को विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच तैयार तमंचे, एक अधबना तमंचा, कई बैरल, 45 नाल, बड़ी संख्या में फायरिंग पिन, स्प्रिंग, ड्रिल मशीन, खराद मशीन, वेल्डिंग मशीन सहित दर्जनों उपकरण बरामद किए। इसके अलावा .315 बोर और 12 बोर के जिंदा कारतूस और खोखे भी मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं। अन्य फरार आरोपियों की तलाश और शस्त्र तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले भी आयुध अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक नेटवर्क की गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )