Shahjahanpur News: पत्नी को प्रेमी से बात करते देख युवक ने खाया जहर, मौत के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Shahjahanpur News: पत्नी को प्रेमी से बात करते देख युवक ने खाया जहर, मौत के बाद पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 26 वर्षीय अनूप कुमार ने अपनी पत्नी मनु को प्रेमी दिलीप से फोन पर रंगे हाथों बात करते देख लिया। पत्नी अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, जिससे आहत होकर अनूप ने 31 जुलाई को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसका भाई अखिल इलाज के लिए उसे बरेली ले गया, जहां 1 अगस्त को इलाज के दौरान अनूप की मौत हो गई। अब अखिल की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करते हुए पत्नी मनु और उसके प्रेमी दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला थाना पुवाया अंतर्गत मजिदपुर गांव का है। परिजनों के अनुसार, अनूप ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों बात करते पकड़ लिया था, जिसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था। इसी मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ गटक लिया। गंभीर हालत में भाई अखिल उसे बरेली ले गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद 1 अगस्त को अनूप ने दम तोड़ दिया।

पति की मौत और गिरफ्तारी के बाद भी आरोपी पत्नी मनु के चेहरे पर जरा सा भी अफसोस या सिकन नजर नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक, वह अपने प्रेमी दिलीप से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस हिरासत में आने के बाद भी वह बार-बार अपने प्रेमी से शादी करने की बात दोहराती रही।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल

अनूप के भाई अखिल की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी मनु और उसके प्रेमी दिलीप दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया है।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )