
UP News: शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
रिपोर्ट -अंबुज श्रीवास्तव
UP News: प्रयागराज। शहर उत्तरी के विधायक माननीय हर्ष वर्धन बाजपेई का जन्मदिवस राम वाटिका, कटरा में बड़े ही हर्षोल्लास और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शहरवासियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साह, उल्लास और जनसहभागिता से परिपूर्ण रहा।

हर्ष वर्धन बाजपेई भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं और प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे अपनी सहज कार्यशैली, जनसंपर्क और जनता के सुख-दुःख में सहभागी रहने के कारण क्षेत्र में एक लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं।
जन्मदिवस समारोह में उनके पिता अशोक बाजपेई, माता रंजना बाजपेई, पूर्व विधायक उदय भान करवरिया, पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता, झूंसी विधायक दीपक पटेल, फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी सहित शहर के अनेक पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें –Anti-Paper Leak Bill 2026: आज राज्यसभा में होगी अग्निपरीक्षा, लोकसभा से पास होने के बाद पूरे देश की नजर
सभी अतिथियों ने हर्ष वर्धन बाजपेई को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा के संकल्प के लिए शुभकामनाएं दीं।
