
Bateshwar News: बटेश्वर में गृह कलह के चलते युवक ने यमुना में लगाई छलां,गदो दिन बाद भी नहीं मिला शव !
लोकेशन- बटेश्वर ( आगरा )
ब्यूरोचीफ- शिवदत्त गोस्वामी
Bateshwar News: प्रसिद्ध तीर्थस्थल बटेश्वर में नारंगी घाट पुल से बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक 25 वर्षीय युवक ने गृह क्लेश के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने मोटर बोट के जरिए काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को आगरा से बुलाई गई 15वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने दिनभर यमुना में सर्च ऑपरेशन चलाया, मगर देर शाम तक शव बरामद नहीं हो सका।
जानकारी के अनुसार, थाना नसीरपुर (फिरोजाबाद) क्षेत्र के बहोरी डांडा निवासी रविंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शिवकुमार उर्फ छोटे पेशे से ट्रक ड्राइवर था। बुधवार शाम उसने अचानक नारंगी घाट पुल से यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बुधवार रात्रि मे भी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

गुरुवार सुबह आगरा से पहुंची पीएसी की 15वीं वाहिनी की टीम ने मोटर बोट के साथ नदी में गहन तलाशी अभियान चलाया। दिनभर पानी में खंगालने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताई जा रही है, हालांकि युवक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, इस संबंध में परिजन फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
पुलिस मामले की जांच और शव की तलाश में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध मे ए सी पी बाह जितेंद्र कुमार का कहना है कि पी ए सी कि फल्ड कम्पनी और स्थानीय गोताखोरो के द्वारा सर्च ऑपरेशन बुधवार से कराया जा रहा है l और तलाश अभी जारी बनी हुई है गुरुवार देर शान तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है ।
