
फर्जीआईडी के नाम पर सटोरियों से 3.5 लाख की वसूली का खुलासा, महिला पत्रकार पर आरोप
Jhansi News : फर्जी आईडी के नाम पर सटोरियों से साढ़े तीन लाख रुपया वसूल करने का मामला प्रकाश में आया है। इसमें मामले में तथाकथित महिला पत्रकार का नाम प्रकाश में आया है। वह पैसा ना देने पर छेड़छाड़ व बलात्कार के मुकदमा में फंसाने की धमकी दे रही है।बताते हैं कि इस समय आईपीएल के मैच खेले जा रहे हैं। इनमें सटोरियों की चांदी हो रही है । लेकिन पुलिस व प्रशासन की सख्ती के कारण सटोरियों के माफिया पूरी तरह से नतमस्तक नजर आ रहे हैं। बताते हैं कि माफिया के गुर्गों की चांदी हो रही है। इसकी आड़ में तथा कथित पत्रकार अपना फायदा उठा रहे हैं।
फर्जी आईडी बनाकर सटोरियों की खबर प्रकाशित कर उनसे सुविधा शुल्क वसूल किया जा रहा है। इनमें कुछ फर्जी पत्रकार शामिल है। यह लोग अब तक लाखों रुपया वसूल कर चुके हैं। इनमें एक तथाकथित महिला पत्रकार भी शामिल है। जो अपने आपको को प्रिंट मीडिया से बढ़कर बताती है। कहती है कि प्रिंट मीडिया उनके सामने कुछ नहीं है। हमने चैनल पर खबर चलाई तो पूरा परिवार बर्बाद हो जाएगा। इन्ही लोगों का कुछ खाकी की वर्दी पहने लोग सपोर्ट कर रहे हैं।
हालांकि इन लोगों की शासनस्तर से गोपनीय तरीके से जांच चल रही है। चार सदस्यीय टीम झांसी में डेरा डाले हुए हैं। यह टीम पता लगा रही है कि सट्टे व जुआरियों की आड़ में यूपी सरकार को कौन लोग बदनाम कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर खबर चलाना है तो खबर चलाए मगर जुआ व सट्टा के चक्कर में सरकार को बदनाम ना करें। इस तरह की खबरों की लगातार मॉनटरिंग की जा रही है।
मालूम हो कि नवाबाद और प्रेमनगर थाने की पुलिस ने सट्टा कारोबारी के गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कारोबारी करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। यही नही,यह पता लगाया जा रहा है कि सटोरियों से कौन कौन लोगों की मिलीभगत है।ऐसे लोगों के मोबाइल फोनों की कॉलडिटेल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
