Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने कार को रौंदा, कई लोगों की मौत

Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा,आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस ने कार को रौंदा, कई लोगों की मौत

Unnao Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आज 1 जुलाई यानी बुधवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांगरमऊ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस चालक को झपकी आने के बाद पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई। इस दौरान सामने से आ रही एक कार बस की चपेट में आ गई।

यह हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार 5 लोगों की तत्काल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

शुरुआती जांच के मुताबिक, हादसे का कारण बस चालक को नींद आना बताया जा रहा है। यह बस हरियाणा के फरीदाबाद से बिहार जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे जब बस उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही कार से ज़बरदस्त तेज टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

कार सवार 5 लोगों की मौत

हादसे के वक़्त कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो कुशीनगर से मथुरा जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के पूरे परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार और बस में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को हटाकर एक्सप्रेसवे पर यातायात को सामान्य कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान के साथ उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जिलाधिकारी ने दी जानकारी

उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि सुबह तड़के 4:30 बजे के आसपास बस चालक को नींद आने की वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया। बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई, जहां सामने से आ रही आर्टिगा कार उसकी चपेट में आ गई। कार में 9 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

CM योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )