
Barabanki news: पानी की टंकी साफ करते और पोछा लगाते दिखे छात्र-छात्राएं, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं
Barabanki news: बाराबंकी जिले के हरख ब्लॉक अंतर्गत ग्राम जरमापुर के एक प्राथमिक विद्यालय का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्कूली छात्र-छात्राएं पानी की टंकी साफ करते और फर्श पर पोछा लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विद्यालयों में बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बच्चों से पूछता है कि क्या कर रहे हैं। इस पर बच्चे जवाब देते हैं कि वे पानी की टंकी साफ कर रहे हैं। इसके बाद कुछ बच्चे पोछा लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे है इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
यदि वीडियो सही पाया जाता है तो यह मामला गंभीर माना जाएगा, क्योंकि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों से इस प्रकार का सफाई कार्य कराना नियमों और बच्चों के हितों के विपरीत माना जाता है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, उम्मीद जताई जा रही है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पूरे मामले की जांच करे तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
संवाददाता -मनोज कुमार,बाराबंकी
