The Odyssey Day 2 Collection: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी नोलन की फिल्म, भारत में बना डाला नया रिकॉर्ड

The Odyssey Day 2 Collection: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गरजी नोलन की फिल्म, भारत में बना डाला नया रिकॉर्ड

The Odyssey Day 2 Collection: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ 17 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर पहले से ही अच्छा खासा बज बना हुआ था और अब जो फिल्म रिलीज हो गई है तो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने बवाल मचा दिया है, जी हां! द ओडिसी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर ही रही है, साथ ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए हैं। आइए आगे बताते हैं कि फिल्म ने कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया और दूसरे दिन फिल्म कितना कलेक्शन कर सकती है।

द ओडिसी डे 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

द ओडिसी को भारतीय दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है, दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहें हैं। भारतीय दर्शकों को ये फिल्म कितनी पसंद आ रही है, इसका अंदाजा द ओडिसी के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है। बता दें कि द ओडिसी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 17.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया, इस तरह ये फिल्म क्रिस्टोफर नोलन की भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन चुकी है, अब तक ये रिकॉर्ड ओपेनहाइमर (Oppenheimer) के नाम था, ओपेनहाइमर जब रिलीज हुई थी तो इसने ओपनिंग डे पर 14.58 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था, वहीं अब द ओडिसी ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इसी के साथ ही द ओडिसी ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है, ये फिल्म साल 2026 की भारत में ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते नजर आ रही है, इस फिल्म ने 3 बजे तक लगभग 8 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर लिया है और इस तरह से देखा जाए तो दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15-16 करोड़ तक हो सकता है, हालांकि ये आंकड़े बदल भी सकते हैं।

द ओडिसी स्टार कास्ट

‘द ओडिसी’ एक एपिक फैंटेसी एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी क्रिस्टोफर नोलन ने लिखी है और उन्होंने ही इस फिल्म को निर्देशित भी किया है। क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म में बेहतरीन एक्टर्स हैं, मैट डेमन के अलावा टॉम हॉलैंड, रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, चार्लीज थेरॉन, लुपिता न्योंगो, जेंडया, जॉन बर्नथल, हिमेश पटेल, जॉन लेगुइजामो और मिया गोथ जैसे बेहतरीन एक्टर्स हैं।

CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )