
Dino Morea Arrested: मीठी नदी डीसिल्टिंग मामले में डिनो मोरिया गिरफ्तार, 8 घंटे हुई पूछताछ !
Dino Morea Arrested: बॉलीवुड के अभिनेता डिनो मोरिया जो काफी समय से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए थे। आखिरी बार उनको हाउसफुल 5 में देखा गया। तो वहीं डिनो मोरिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले पुलिस ने डिनो मोरिया से 8 घंटे पूछताछ की उसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया। चलिए जानते हैं पुलिस ने डिनो मोरिया को क्यों गिरफ्तार किया और उनके परिवार में कौन-कौन है।
डिनो मोरिया को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार (Dino Morea Arrested By Police)-
अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की जांच के दायरे में आ गए हैं। उन पर मीठी नदी की गाद निकालने से जुड़े कथित घोटाले का आरोप है। जांचकर्ताओं को फोन रिकॉर्ड मिले हैं जिनसे पता चलता है कि मोरिया का इस मामले से जुड़े लोगों से संपर्क था, जिसके बाद एजेंसी ने उनसे पूछताछ की। मोरिया और उनके भाई सैंटिनो रोको मोरिया से मई 2025 में भी ईओडब्ल्यू ने पूछताछ की थी।
रिपोर्ट के अनुसार, ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने कहा, “जांचकर्ताओं को फोन रिकॉर्ड मिलने के बाद हमने डिनो मोरिया को तलब किया, जिससे पता चलता है कि उनका इस मामले से जुड़े कुछ लोगों से संपर्क हुआ था।” जांच में डिनो मोरिया का परिवार और इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के बीच व्यापारिक संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, सैंटिनो रोको मोरिया और गिरफ्तार आरोपी केतन कदम की पत्नी पुनीता कदम यूबीओ राइड्ज़ प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक थे।
जांचकर्ता कदम परिवार और सैंटिनो से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रहे हैं, साथ ही यह भी पता लगा रहे हैं कि केतन कदम की गाद हटाने वाली कंपनी, वंडर इंडिया एलएलपी को नगर निगम के ठेके कैसे मिले। केतन कदम को 7 मई को गिरफ्तार किया गया था और वह इस मामले में आरोपितों में शामिल हैं। ईओडब्ल्यू ने आरोप लगाया है कि मीठी नदी की गाद निकालने की परियोजना में अनियमितताओं के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं, निविदाओं में हेराफेरी और भ्रष्टाचार के आरोप शामिल हैं।
डिनो मोरिया के परिवार में कौन-कौन हैं (Dino Morea Family)-
डिनो मोरिया ने शादी नहीं की है। डिनो मोरिया के पिता रोनी मोरिया ( रोनाल्डो मोरिया ), जो इतालवी मूल के थे । उनकी मुलाकात डिनो की मां से बॉम्बे में हुई थी और उनका निधन 2025 में हुआ।
डिनो मोरिया की माँ का नाम एडना मोरिया , जो केरल के कोच्चि जिले के कलामासेरी की रहने वाली एक मलयाली ईसाई हैं। डिनो मोरिया तीन भाई हैं। बड़े भाई का नाम निकोलो मोरिया हैं। उनके छोटा भाई का नाम सैंटिनो मोरिया ( सैंटिनो रोक्को मोरिया ), जिन्होंने बॉलीवुड में सहायक निर्देशक और हॉलीवुड में प्रोडक्शन असिस्टेंट के रूप में काम करते हैं।
