Barabanki News: खरीफ सीजन में उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, 60 दुकानों की जांच, 15 नमूने लिए गए

Barabanki News: खरीफ सीजन में उर्वरक की कालाबाजारी पर सख्ती, 60 दुकानों की जांच, 15 नमूने लिए गए

 संवाददाता -मनोज कुमार

जनपद-बाराबंकी

 Barabanki News: दिनांक 02.07.2026 को जिलाधिकारी महोदय, बाराबंकी द्वारा खरीफ फसलों की बुवाई/रोपाई के दृष्टिगत जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री, टैगिंग आदि की जांच हेतु तहसीलवार कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों की गठित टीमों द्वारा जनपद में कुल 60 उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले, 15 नमूने ग्रहित किये गये, 02 विक्रेताओं के उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निरस्त किया गया तथा 15 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस निर्गत की गयी।
तहसील नवाबगंज में श्री उमेश कुमार, उप कृषि निदेशक, बाराबंकी द्वारा कुल 08 छापे डाले गये तथा 01 उर्वरक का नमूना ग्रहित किया गया।
 तहसील फतेहपुर में श्री राजित राम, जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा 21 बिक्री केन्द्रों पर छापे डाले गये तथा 07 नमूने ग्रहित किये गये तथा मेसर्स वैष्णवी खाद भण्डार इस्माइलपुर एवं यादव खाद भण्डार रसूलपुर विशुनपुर का प्रतिष्ठान आज एवं पूर्व में कई बार निरीक्षण के दौरान बन्द पाये जाने पर इनका उर्वरक विक्रय प्राधिकार-पत्र निरस्त किया गया।
 इसके अतिरिक्त जांच के दौरान आंचल खाद भण्डार, लक्ष्मी खाद भण्डार, परी खाद भण्डार, गुप्ता टेंडर्स -मिठवारा व पोरवाल खाद भण्डार, मौर्या खाद एवं बीज भण्डार, पंकज मौर्या खाद भण्डार, अंकित मौर्या बीज भण्डार, नेहा खाद भण्डार, भारत कृषि सेवा केन्द्र-बेलहरा तथा लक्ष्मी किसान सेवा केन्द्र, शिव शक्ति कृषि सेवा केन्द्र सिंह टेªडर्स उमरी भिरिया, वर्मा खाद भण्डार, श्री कृष्णा पेस्टीसाइड एवं खाद भण्डार छेदा का प्रतिष्ठान बन्द पाये जाने पर कारण बताओं नोटिस निर्गत किया गया।
तहसील हैदरगढ़ में श्री विजय कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाराबंकी द्वारा 08 छापे डाले गये तथा 03 नमूना ग्रहित किया गया।
 तहसील सिरौलीगौसपुर में श्री सौरभ कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी, कुर्सी द्वारा 06 छापे डाले गये तथा तहसील रामसनेहीघाट में श्री विनोद कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती द्वारा 05 छापे डाले गये।
तहसील रामनगऱ में श्री देशराज, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप -ए कार्यालय जिला कृषि अधिकारी, बाराबंकी द्वारा 12 छापे डाले गये, 04 नमूने ग्रहित किया गया।
जनपद के समस्त फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि अपने -अपने प्रतिष्ठान पर रेट/स्टाक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा पी0ओ0एस0 मशीन से कृषकों को उर्वरक निर्धारित मूल्य पर बिना किसी टैगिंग के फार्मर रजिस्ट्री एवं जोत के आधार पर बिक्री करें, जिसका पूर्ण विवरण बिक्री पंजिका में अद्यतन पूर्ण रखे। अधिक दर पर बिक्री/टैगिंग की शिकायत पाये जाने पर सम्बन्धित विक्रेता के विरूद्ध उर्वरक (अकार्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
कृषक भाइयों से अपील कि गयी कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक स्टाक (यूरिया-627802 बैग, डी0ए0पी0 261000 बैग, एन0पी0के0 443780 बैग) उपलब्ध है। अपनी फार्मर रजिस्ट्री/भूमि अभिलेख के अनुसार फसल की संस्तुति/आवश्यकता के अनुरूप पी0ओ0एस0 मशीन से ही उर्वरक बिना किसी टैगिंग के प्राप्त करें तथा उसकी रसीद अवश्य ले। यदि कोई विक्रेता अधिक दर पर उर्वरक उपलब्ध कराये अथवा किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग करें, अथवा रसीद न दे तो उसकी तत्काल जनपद स्तर पर स्थापित उर्वरक कन्ट्रोल रूम नं0 9116295764 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
(राजित राम)
जिला कृषि अधिकारी
बाराबंकी
https://youtu.be/ybYzxU-JyDs?si=b1e8OYaCslmCzMtC
CATEGORIES
TAGS
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)
Disqus ( )